McCain की गोपनीय जानकारी (जिसमें वित्तीय और अन्य संवेदनशील जानकारी शामिल है) एक ऐसी मूल्यवान संपत्ति है जो हमें एक प्रतिस्पर्धी लाभ देती है। इसका अनधिकृत उपयोग करने या रिलीज़ करने से इस लाभ की हानि हो सकती है और तृतीय पक्षों के साथ हमारे व्यावसायिक संबंधों को क्षति पहुंच सकती है। लोगों की व्यक्तिगत जानकारी की रक्षा करना हमारा कानूनी और नैतिक दायित्व है।
गोपनीय जानकारी की सुरक्षा करना
हम गैर-सार्वजनिक जानकारी की संवेदनशीलता का सम्मान करते हैं और इसका प्रबंधन सावधानी से करते हैं। इसमें ऐसी जानकारी शामिल होती है जो दूसरों से जुड़ी हो सकती है।
यह क्यों मायने रखता है.
हम कैसे डिलीवर करते हैं.
- हम अपने उद्देश्यों के लिए आवश्यक कम से कम जनकारी ही एकत्रित करते हैं।
- हम जानकारी तभी तक अपने पास रखते हैं जब तक कि उसकी आवश्यकता होती है।
- हम हमें सौंपी गई सभी व्यक्तिगत या गोपनीय जानकारी की सुरक्षा करते हैं।
- हम "जानने की आवश्यकता" वाले अधिकृत व्यक्तियों तक गोपनीय जानकारी की पहुंच सीमित करते हैं।
- हम गोपनीय जानकारी का खुलासा केवल स्वीकृति के साथ और कोई वैध व्यावसायिक आवश्यकता होने पर ही करते हैं।
- हम गोपनीय जानकारी का उपयोग व्यक्तिगत लाभ के लिए कभी नहीं करते हैं।
- हम सार्वजनिक स्थानों में या परिवार और मित्रों के साथ गोपनीय मामलों पर चर्चा नहीं करते हैं।
- हम कंपनी परिसर में आगंतुकों की सुरक्षा करते हैं। हम उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं देते हैं और हम गोपनीय जानकारी को नज़र से दूर रखने के प्रति सचेत रहते हैं।
- हम किसी भी चिंता की तुरंत रिपोर्ट करते हैं।
अच्छी नैतिकता.
समय-समय पर, हमें हमारे व्यवसाय या हमारे उद्योग के बारे में जानकारी देने के ऐसे अनुरोध मिलते रहते हैं, जो असल में हमारी गोपनीय जानकारी का अनुचित लाभ उठाने के प्रयास होते हैं। हम कभी भी औपचारिक अनुमति के बिना किसी बाहरी पक्ष को न तो सलाह देते हैं और न ही कोई परामर्श कार्य (चाहे सशुल्क हो या निःशुल्क) स्वीकार नहीं करते हैं।
अच्छा व्यवसाय.
उ: नहीं। गोपनीय जानकारी की सावधानी से सुरक्षा की जानी चाहिए। केवल वास्तविक “जानने की आवश्यकता” वाले लोगों को ही इसे देखना चाहिए। किसी प्लांट, फ़ैसिलिटी या ऐसी किसी भी जगह की फ़ोटो खींचने से पहले उचित अनुमति लें, जहां गोपनीय जानकारी दिख सकती है। अगर आपके पास फ़ोटो खींचने की अनुमति नहीं हे, तो गोपनीय जानकारी का, आंतरिक तरीके से भी उपयोग करने के लिए उसे हटा दें या छिपा दें।
उ: नहीं। गोपनीय जानकारी को सुरक्षित रखा जाना चाहिए और वह किसी को दिखाई नहीं देनी चाहिए।
उ: मीडिया पूछताछ का जवाब देने से पहले, कृपया R&D टीम के नेतृत्व और बाहरी मामलों के विभाग से परामर्श लें। केवल विशिष्ट रूप से अधिकृत लोग ही McCain की ओर से बात कर सकते हैं। यदि इसमें गोपनीय जानकारी या व्यापार रहस्य शामिल हो सकते हैं, तो आपको कानूनी टीम को भी शामिल करने की आवश्यकता हो सकती है।
उ: गोपनीय जानकारी की सुरक्षा करने के लिए सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। इसमें उसे एक्सेस किए जाने का समय और जगह की जानकारी शामिल होती है। एक व्यापार रहस्य हमेशा रहस्य बना रह सकता है यदि हम उसकी सुरक्षा करें। कंपनी की जानकारी की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है चाहे हम कहीं भी क्यों न हों। यह तब भी लागू होता है, जब हम McCain में काम नहीं कर रहे हों। जानकारी को सार्वजनिक स्थान में देखना एक गलती है लेकिन, यदि आप इस घटना की तुरंत रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो आप इसे और ज़्यादा बिगाड़ रहे हैं। अपने प्रबंधक को और कानून और अनुपालन टीम के किसी सदस्य को इसकी रिपोर्ट करें।
"लोगों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करना हमारा कानूनी और नैतिक दायित्व है।"
